Menu
blogid : 1151 postid : 494

राष्ट्र धर्म पर जीवन वारो

मनोज कुमार सिँह 'मयंक'
मनोज कुमार सिँह 'मयंक'
  • 65 Posts
  • 969 Comments

क्षणभंगुर अपने जीवन की बाती बना – बना कर बारो |

सबकुछ केवल राष्ट्र – धर्म का, राष्ट्र – धर्म पर जीवन वारो ||

चलो करोड़ो दीप जलाएँ,

इस मरघट में रौनक लाएँ |

हम धरती के टिम – टिम तारे –

महासूर्य को शौर्य दिखाएँ ||

रश्मिरथी हम ज्योतिपुत्र हैं, तमस म्लेच्छ को जम कर मारो |

क्षणभंगुर अपने जीवन की बाती बना – बना कर बारो ||

सतत प्रवाहित शाश्वत धारा,

युग आते जाते रहते हैं |

हम अक्षय अनंत जीवन हैं,

जो डरते हैं वे मरते हैं ||

छल – बल – कल केवल मात्राएँ, जीत लक्ष्य है कभी न हारो |

क्षणभंगुर अपने जीवन की बाती बना – बना कर बारो ||

इस कपाल गह्वर में जाने

कितने कापालिक रहते हैं |

महाभैरवी के प्राणों में –

महारुद्र बन कर जलते हैं ||

इनका केवल एक मंत्र है, घृणा कभी ना मन में धारो |

क्षणभंगुर अपने जीवन की बाती बना – बना कर बारो ||

राष्ट्रोत्सव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | हर हर महादेव ||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to Acharya Vijay GunjanCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh